Chittorgarh: बनास नदी में लापता हुई बच्ची मिली

चित्तौड़गढ़ ज़िले से संबंधित खबरे पढ़ें Udaipur Times पर 
 | 
Chittorgarh

चित्तौड़गढ़। राशमी नदी हादसे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पांच दिन पूर्व मारुति वैन में सवार परिवार गूगल मैप के सहारे गलत रास्ते से नदी में जा गिरा था। इस हादसे में एक बच्ची लापता हो गई थी। पिछले पांच दिनों से बच्ची की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा था।

एसडीआरएफ डी-5 कंपनी उदयपुर, चित्तौड़गढ़ सिविल डिफेंस और उदयपुर सिविल डिफेंस की संयुक्त टीमें लगातार प्रयास कर रही थीं। इस दौरान चौथे दिन सलूंबर और ऋषभदेव में अलग-अलग स्थानों पर डूबने की सूचना मिलने पर उदयपुर सिविल डिफेंस टीम को वापस बुला लिया गया।

आखिरकार पांचवें दिन एसडीआरएफ डी-5 कंपनी को सफलता मिली और बच्ची का शव 18 किलोमीटर दूर से बरामद किया गया। रेस्क्यू टीम में कमांडर हाकम खान, कांस्टेबल हरि नारायण, मुकेश, धर्मेंद्र, जब्बर सिंह, अनिल, सुनील, अनूप सिंह और सुवन शामिल रहे। वहीं चित्तौड़गढ़ सिविल डिफेंस के 10 जवान और उदयपुर सिविल डिफेंस के कैलाश मेनारिया सहित पांच जवान मौके पर मौजूद रहे।

बच्ची के देर से मिलने का कारण मातृकुंडिया के 10 गेट डेढ़ फीट तक खोले जाने से पानी का बहाव तेज होना बताया गया, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार बाधाएं आ रही थीं।