8 दिन से लापता नाबालिग लड़की का कुएं में मिला शव, सिविल डिफेंस टीम ने निकाला बाहर
झाड़ोल के बागपुरा क्षेत्र में आठ दिन से लापता 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के पास स्थित कुएं में मिला। सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Udaipur Times News, MissingGirl , CivilDefence , उदयपुर 31 जुलाई 2026 - झाड़ोल के बागपुरा थाना क्षेत्र में करीब आठ दिन से लापता 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव शुक्रवार दोपहर घर से करीब 300 फीट दूर स्थित बिना मुंडेर के कुएं में मिला।
सूचना मिलने पर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग, उदयपुर की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। UdaipurNews
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बागपुरा क्षेत्र में करीब आठ दिन पूर्व घर से लापता हुई नाबालिग लड़की की तलाश के दौरान एक कुएं में शव दिखाई दे रहा है। परिजनों और पुलिस ने लड़की की काफी तलाश की थी।
इसी दौरान घर से करीब 300 फीट दूर स्थित बिना मुंडेर के गहरे कुएं में शव तैरता हुआ दिखाई दिया।
कुआं गहरा होने के कारण ग्रामीण शव को बाहर नहीं निकाल सके। इसके बाद राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग, उदयपुर के उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौड़ के आदेश पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी धनेंद्र कश्यप के दिशा-निर्देशन में टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।
टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और शव को कुएं से बाहर निकाला। RescueOperation
इसके बाद शव को बागपुरा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतका की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। रेस्क्यू टीम में गोताखोर विपुल चौधरी, विजय नकवाल, नरेश चौधरी, भवानी शंकर वाल्मीकि, हीरालाल प्रजापत और वाहन चालक कैलाश मेनारिया शामिल रहे। MissingGirl
#Udaipur #Jhadol #Bagpura #Rajasthan #BreakingNews #UdaipurNews #RajasthanNews #CivilDefence #RescueOperation #MissingGirl #MinorGirl #PoliceInvestigation #LocalNews #CrimeNews #EmergencyResponse #WellRescue #IndiaNews #LatestNews #RescueTeam #PublicSafety
