मिज़ोरम: 40 में से 27 सीट पर ZPM जीती, 10 पर MNF जीती

पूर्व IPS लालदुहोमा की पार्टी ZPM (ज़ोराम पीपल्स मूवमेंट) को मिला बहुमत

 | 
mizoram results

पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम विधानसभा चुनाव की आज मतगणना चल रही है। 40 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 21 है।  अब तक के रुझान और नतीजों के अनुसार सत्तारूढ़ MNF (मिज़ो नेशनल फ्रंट) सत्ता से बहार होती दिख रही है।  

अब तक के मिले रुझानों में मिजोरम में ZPM (ज़ोराम पीपल्स मूवमेंट) बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। ZPM (ज़ोराम पीपल्स मूवमेंट) 27 सीट जीत चुकी है। 

वहीँ सत्तारूढ़ MNF (मिज़ो नेशनल फ्रंट) 7 सीट जीत चुकी है और 3 सीटों पर आगे चल रही है।  भाजपा 2 सीट जीत चुकी है तथा कांग्रेस 1 सीट जीत चुकी है। आपको बता दे की इस राज्य में 40 सीटों पर कुल 174 उम्मीदवार मैदान में थे 

मिजोरम की राजधानी आइज़ोल पूर्व-1 की सीट से वर्तमान मुख्यमंत्री MNF (मिज़ो नेशनल फ्रंट) के उम्मीदवार ज़ोरामथंगा अपना चुनाव हार चुके है वहीँ उनकी पार्टी भी चुनाव हारने की ओर अग्रसर है।  यहाँ सत्ता परिवर्तन की लहर देखने को मिल रही है।  पूर्व IPS लालदुहोमा की पार्टी  ZPM (ज़ोराम पीपल्स मूवमेंट)  बहुमत की ओर अग्रसर है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News