विधायक और महापौर ने बस स्टैंड का किया निरीक्षण

दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 | 
tarachand jain

उदयपुर 29 दिसंबर 2023। नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक ने शुक्रवार को शहर विधायक ताराचंद जैन के साथ उदयपुर केंद्रीय बस स्टैंड की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टांक और शहर विधायक ताराचंद जैन शुक्रवार सवेरे नगर निगम अधिक्षण अभियंता मुकेश पुजारी के साथ उदियापोल स्थित केंद्रीय बस स्टैंड पहुंचे। बस स्टैंड पर कई तरह की समस्याएं एवं अव्यवस्था मिली जिसको लेकर आगार प्रबंधक से चर्चा करते हुए उन समस्याओं का कैसे समाधान किया जा सकता है इस पर निर्णय किया गया एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु नगर निगम अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए हैं। 

विधायक जैन ने कहा की शहर में आने वाले यात्री शहर की स्वच्छ छवि लेकर जाए जिससे शहर का नाम रोशन हो।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News