सीवरेज रिसाव की सूचना पर पहुंचे विधायक जैन

अंबापोल पंपिंग स्टेशन पर नगर निगम, स्मार्ट सिटी  अधिकारी भी रहे साथ

 | 
mla tarachand jain
तुरंत कार्रवाई करने के दिए निर्देश 

उदयपुर 5 दिसंबर 2023। उदयपुर शहर के नवनिर्वाचित विधायक ताराचंद जैन मंगलवार को नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी अधिकारियों के साथ अंबा पोल पंपिंग स्टेशन पहुंच वहां हो रहे सिवरेज पानी के रिसाव को तुरंत बंद करने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिए।

शहर विधायक ताराचंद जैन ने बताया कि मंगलवार को अंबापोल क्षेत्र में सिवरेज पानी फैलने की सूचना प्राप्त हुई थी। जानकारी मिलने के पश्चात नगर निगम एससी मुकेश पुजारी, अधिशासी अभियंता दिनेश पंचोली, सहायक अभियंता करणेश माथुर एवं एल एंड टी के अधिकारियों के साथ अंबा पोल स्थित पंप हाउस पहुंचकर मौका निरीक्षण किया।

मौके पर अधिकारियों द्वारा अवगत करवाया गया कि सीवरेज लाइन चौक हो जाने के कारण सड़क पर सिवरेज का पानी फेल रहा है एवं वही पंपिंग स्टेशन तक नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी वर्तमान में प्रगतिरत है। 

विधायक जैन ने संपूर्ण स्थिति की जानकारी लेने के बाद स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम अधिकारियों को स्पष्ट रूप से आदेश दिया कि कोई भी कार्य मंद गति से नहीं होना चाहिए। तय समय सीमा के अंतराल में सभी कार्य संपूर्ण हो ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए एवं वर्तमान में जो सिवरेज लाइन का पानी बाहर सड़क पर फैल रहा है वह जल्द से जल्द बंद हो इसी के साथ नई लाइन का कार्य पूरी गुणवत्ता पूर्वक हो जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिले। इस दौरान झील संरक्षण समिति के तेज शंकर पालीवाल भी उपस्थित रहें।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News