कलेक्ट्रेट में भाजपा और एनएसयूआई कार्यकर्ता हुए आमने सामने

MLSU वीसी रजिस्ट्रार विवाद के चलते एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी

 | 
collectorate

उदयपुर 28 फरवरी 2022 । जिला कलेक्ट्रेट में आज मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. अमेरिका सिंह को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच भाजपा पदाधिकारी और कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमने सामने हो गए।

दोपहर करीब 20-25 मिनट तक दोनों ही संगठनों के कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। आख़िरकार पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओ को गेट पर ही रोक दिया और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओ को कलेक्ट्रेट के अंदर घुसा कर दुसरे दरवाज़े से बाहर निकाला। 

colletorate

भाजपा ​पिछले एक महीने से एमएलएसयू के वीसी प्रो. अमेरिका सिंह और रजिस्ट्रार के विवाद के मामले में वीसी को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। आज भी कलेक्ट्रेट गेट के सामने दूसरी रोड पर भाजपाई धरना दे रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई कार्यकर्ता वीसी अमेरिका सिंह के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट आ पहुंचे। 

collectorate

इसी दौरान दोनों संगठनों के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लग गए जिससे महुअल एक बार गरमा गया। हालाँकि पुलिस ने समय रहते हालात पर काबू पा लिया।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News