MLSU विवाद-कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों का विरोध लगातार जारी

औरंगज़ेब को कुशल प्रशासक बताने पर हुआ था विवाद 

 | 
MLSU

उदयपुर 19 सितंबर 2025। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (MLSU) की कुलपति सुनीता मिश्रा के औरंगजेब पर दिए गए विवादित बयान को लेकर छात्रों और विभिन्न संगठनों का धरना लगातार जारी है।

कुलपति ने 12 सितंबर को विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में कहा था कि ऐतिहासिक दृष्टिकोण से महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान और अकबर जैसे कई राजा-महाराजाओं का उल्लेख मिलता है, इनमें औरंगजेब जैसे कुशल प्रशासक भी थे। इस बयान के बाद विरोध तेज हो गया था।

इससे पहले कुलपति ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सफाई दी थी और कहा था कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है, साथ ही उन्होंने माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद विरोध शांत नहीं हुआ।

शुक्रवार को उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी अन्य कांग्रेस नेताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे NSUI छात्रों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कुलपति को तुरंत हटाने की मांग की और चेतावनी दी कि जब तक कुलपति को नहीं हटाया जाता, तब तक धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News