MLSU विवाद - विश्वविद्यालय के शिक्षक कुलपति के साथ

MLSU विवाद - विश्वविद्यालय के शिक्षक कुलपति के साथ

मामले में राजनीती शुरू, भाजपा कुलपति के विरोध में तो जनता सेना समर्थन में 

 
MLSU

विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी उनके अभिन्न अंग- कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह

उदयपुर 19 जनवरी 2022। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में परसो निजी कॉलेज संचालको और रजिस्ट्रार के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर रजिस्ट्रार और कुलपति के मध्य भी विवाद शुरू हो गया है। वहीँ इस विवाद में राजनितिक पार्टियां भी मैदान में कूद पड़ी है। एक तरफ भाजपा कुलपति के विरोध में खड़ी है तो दूसरी तरफ जनता सेना कुलपति के समर्थन में मैदान में कूद पड़ी है।  

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, निदेशक एवं वरिष्ठ आचार्य वर्ग ने कुलपति से भेंट की तथा उनके कुशल नेतृत्व में विश्वविद्यालय में हुऐ चहुमुखी विकास, विस्तार और शैक्षणिक गतिविधियों हेतु अपना समर्थन ज्ञापित किया। कुलपति के कुशल नेतृत्व में हुए विकास  कार्यों के प्रति सभी ने आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित की। विश्वविद्यालय के शिक्षकगणो ने एक स्वर में कहा कि विश्वविद्यालय हर क्षेत्र में दिन रात प्रगति की नई ऊंचाइयां छू रहा है  और भविष्य में भी कुलपति के कुशल नेतृत्व में विकास कार्य जारी रहेगा।

विश्वविद्यालय के शिक्षक साथी कुलपति प्रो अमेरिका सिंह के हर कार्य में साथ हैं सभी ने विश्वविद्यालय में कुलसचिव और वित्त नियंत्रक के साथ हुई घटना की भर्त्सना की है। यदि कोई व्यक्ति विश्वविद्यालय के किसी भी कर्मचारी, अधिकारियों के साथ अभद्रता या गलत व्यवहार करता है तो उसकी निंदा की जाती है और ऐसे लोगों पर कठोरतम कार्यवाही करने की अनुशंसा करते हैं। 

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय पहला विश्वविद्यालय जिसने कोरोना काल में नवाचारो को अपनाते हुए अपने  सामाजिक शैक्षणिक एवं आर्थिक क्षेत्र में उन्नति कर रहा है। कुलपति प्रोफेसर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी उनके अभिन्न अंग हैं। यदि कोई अभद्र भाषा या गलत व्यवहार करता है तो उसके ऊपर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal