मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के छात्रों की भूख हड़ताल शुरु

डिप्लोमा कोर्स के छात्रों को वोटिंग के अधिकार को लेकर भूख हड़ताल 
 | 
hunger strike at MLSU

उदयपुर 3 जुलाई 2024। प्रदेश मे होने वाले छात्र संघ चुनाव मे डिप्लोमा कोर्स करने वाले छात्रों कि भागीदारी रखने के लिए मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के छात्रों ने भूख हड़ताल शुरु कर दी है।  

छात्र नेता अंशुमान सिंह ने बताया कि पिछले लम्बे समय छात्रों कि मांग रही है कि विश्वविद्यालय से डिप्लोमा का कोर्स करने वाले छात्रों को भी वोटिंग का अधिकार मिले लेकिन इस पर न विश्वविद्यालय गौर कर रहा है न ही प्रदेश कि सरकार इस पर विचार कर रही।  

इसी मांग को लेकर छात्रों को आंदोलन का रुख करना पड़ रहा है छात्रों का कहना है कि ज़ब तक उनकी मांग को नहीं माना जाता उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News