MLSU में छात्र आंदोलन समाप्त, कुलपति ने नारियल पानी पिलाकर तुड़वाई भूख हड़ताल

कुलपति के आश्वासन के बाद छात्र नेताओं ने नारियल पानी पीकर खत्म की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल।

 | 
Vice Chancellor Prof. Kailash Danga offers coconut water to MLSU student leaders ending their hunger strike in Udaipur.

 

Udaipur Times News, Student Protest, UniversityNews, MLSUNews ,उदयपुर 5 अगस्त 2026 - मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू) में विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन बुधवार दोपहर समाप्त हो गया। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के बाहर मंगलवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेताओं कुणाल सेन, सूरज सिखवाल और जेके मीणा ने कुलपति प्रो. कैलाश डांगा के आश्वासन के बाद भूख हड़ताल समाप्त कर दी। StudentUnion

कुलपति प्रो.कैलाश डांगा ने छात्र नेताओं को नारियल पानी पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त करवाई।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि साइंस कॉलेज के प्रोफेसर पर लगे प्रताड़ना के गंभीर आरोपों की 15 दिनों के भीतर निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी।

साथ ही छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग से जुड़ा पत्र सरकार और शासन को भेजा जाएगा।

दरअसल, छात्र नेता कुणाल सेन, सूरज सिखवाल और जेके मीणा विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।

छात्रों की प्रमुख मांगों में साइंस कॉलेज के जूलॉजी एवं फूड साइंस विभाग के प्रभारी प्रो. विजय कुमार कोहली को हटाना, छात्रसंघ चुनाव बहाल करना और लंबित इंटरनल-एक्सटर्नल परीक्षाएं एक माह के भीतर करवाना शामिल था। छात्र नेताओं का आरोप था कि संबंधित प्रोफेसर द्वारा छात्र-छात्राओं और गेस्ट फैकल्टी को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कुलपति को ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। CampusNews

छात्रों ने छात्रसंघ शुल्क का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई थी। आंदोलन के दौरान सोमवार को प्रदर्शन कर रहे तीन छात्र नेताओं के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला भी दर्ज किया गया था। HungerStrike

छात्र नेताओं ने आरोप लगाया था कि उनकी आवाज दबाने के लिए मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। UdaipurNews

बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र नेताओं के बीच बातचीत के बाद मामले में सहमति बनी। प्रशासन ने जांच और छात्रसंघ चुनाव से जुड़ी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद तीनों छात्र नेताओं ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी।

#MLSU #Udaipur #StudentProtest #HungerStrike #UniversityNews #EducationNews #RajasthanNews #CampusNews #StudentMovement #ViceChancellor #StudentUnion #HigherEducation #UdaipurNews #MLSUNews #BreakingNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News