उदयपुर के MLSU में छात्र आंदोलन तेज, तीन छात्र नेता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
प्रो. विजय कुमार कोहली को हटाने, छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और लंबित परीक्षाएं एक माह में कराने की मांग; प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र नेताओं पर मामला भी दर्ज
Udaipur Times News, Student Protest, Mohan Lal Sukhadia University, MLSU ,उदयपुर 4 अगस्त 2026 - मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में छात्र आंदोलन तेज हो गया है। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के बाहर तीन छात्र नेता सोमवार शाम से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
छात्र नेता कुणाल सेन, सूरज सिखवाल और जेके मीणा साइंस कॉलेज के जूलॉजी एवं फूड साइंस विभाग के प्रभारी प्रो. विजय कुमार कोहली को हटाने, छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और लंबित इंटरनल-एक्सटर्नल परीक्षाएं एक माह के भीतर कराने की मांग कर रहे हैं। छात्र नेता कुणाल सेन ने विभागाध्यक्ष पर छात्र-छात्राओं और गेस्ट फैकल्टी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। StudentProtest
उनका कहना है कि कुलपति को ज्ञापन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं सोमवार के प्रदर्शन के दौरान तीनों छात्र नेताओं पर राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला भी दर्ज किया गया। MohanLalSukhadiaUniversity
छात्र नेता सूरज सिखवाल ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और छात्रसंघ शुल्क का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग दोहराई। वहीं जेके मीणा ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। UdaipurNews
#Udaipur #MLSU #StudentProtest #HungerStrike #MohanLalSukhadiaUniversity #UdaipurNews #RajasthanNews #StudentUnion #EducationNews #CampusNews
