MLSU Student Union Election: ABVP के हिमांशु बागड़ी ने मारी बाज़ी
मोहन लाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के केंद्रीय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के हिमांशु बागड़ी ने जीत का परचम फेहराया। हिमांशु ने अपने निकटतम प्रत्याशी एबीवीपी के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी सुखदेव डांगी को 783 मतों से परास्त किया। जबकि एनएसयूआई के प्रत्याशी महेश रोत तीसरे नंबर पर रहे। हिमांशु बागड़ी को 3556 वोट मिले जबकि सुखदेव डांगी को 2773 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय अरविन्द सिंह चुण्डावत जीते एवं महासचिव पद पर एबीवीपी के पदम सिंह देवड़ा ने बाज़ी मारी।

महाराणा प्रताप कृषि विवि (MPUAT) में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के प्रत्याशी विकास गोदारा ने दिवाकर चौधरी को 179 मतों से परास्त किया। विकास को 1087 जबकि दिवाकर को 908 मत प्राप्त हुए। वहीँ महासचिव पद पर विशाल गुप्ता ने अरुण खंडेलवाल को हराया, सह सचिव कम कोषाध्यक्ष पद पर सुशील मीणा निर्विरोध चुने गए। शोध प्रतिनिधि के पद पर राकेश नेगिया ने सीमा डांगी को परास्त किया।
जहाँ MLSU के आर्ट्स कॉलेज में भाग्योदय सोनी, कॉमर्स कॉलेज से अर्पित कोठारी तथा साइंस कॉलेज से दीपक गुर्जर अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। वहीँ मीरा गर्ल्स कॉलेज में एबीवीपी की पायल कलासुआ ने अध्यक्ष पद पर बाज़ी मारी। मीरा गर्ल्स कॉलेज में पूरा पैनल एबीवीपी का चुना गया। यहाँ परिणाम घोषित होने के बाद छात्राए एक दूसरे से गुत्थम गुत्था हो गई। मतदान के दिन भी यहाँ की छात्राओं ने भारी हंगामा किया था।
गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में पूजा मेनारिया ने दिव्यांशी श्रीमाली को 112 मतो से पराजित किया। वहीँ महासचिव पद पर रेखा डांगी 187 मतों से विजयी रही। उपाध्यक्ष पद पर आशिता चौबीसा 51 मतो से, सांस्कृतिक सचिव के पद पर अर्पिता मेनारिया 53 मतो से, वित्त सचिव पर उपासना मेघवाल 60 मतो से जबकि क्रीड़ा सचिव पद पर निर्मला जाट ने 110 मतों से विजय हासिल की।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | WhatsApp | Telegram | Signal