MLSU-VC के विवादित बयान से नाराज़ NSUI पदाधिकारियों ने शुरू की भूख हड़ताल
प्रो सुनीता मिश्रा के औरंगज़ेब पर दिए विवादित बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है
उदयपुर 17 सितंबर 2025।उदयपुर 17 सितंबर 2025। MLSU-VC प्रो सुनीता मिश्रा के औरंगज़ेब पर दिए विवादित बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर आज बुधवार शाम को दो छात्र मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के गेट पर भूख हड़ताल पर बैठ गए जिनमे NSUI के देहात ज़िलाध्यक्ष जितेश खटीक और NSUI के ज़िला महासचिव कैलाश गुर्जर शामिल है। वहीँ छात्र नेता अविनाश कुमावत ने भी इस कड़ी में अन्न जल त्यागने कही है।
आपको बता कि यह विवाद 12 सितंबर को तब शुरू हुआ था, जब कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा ने एक कार्यक्रम में कहा था, "ऐतिहासिक दृष्टिकोण से हम महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान और अकबर जैसे कई राजा-महाराजाओं के बारे में सुनते हैं। इनमें कुछ औरंगजेब जैसे कुशल प्रशासक (एडमिनिस्ट्रेटर) भी थे।"
विवाद बढ़ने के बाद कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा ने माफी मांगते हुए बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि उनका वक्तव्य गलत तरीके से तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। यदि पूरा वक्तव्य सुना जाए तो यह स्पष्ट होगा कि उन्होंने औरंगजेब की प्रशंसा में कुछ नहीं कहा। वे मूलतः अहिन्दी भाषी हैं, जिसके कारण उनके शब्दों का गलत अर्थ निकाला गया। उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। यदि उनके वक्तव्य से किसी को ठेस पहुँची हो तो वे क्षमा चाहती हैं।
#MLSU #SunitaMishra #NSUI #HungerStrike #StudentProtest #UdaipurNews #AurangzebControversy #MLSUNews #IndiaStudentPolitics #UdaipurTimes #BhukhHadtal #HungerStrike
