अब बिना इंटरनेट भी चलेगा मोबाइल: सरकार ला रही नए नियम
जून-जुलाई 2026 से बदल सकते हैं मोबाइल रिचार्ज के नियम
नई दिल्ली 2 मई 2026। केंद्र सरकार ने मोबाइल डेटा के नियमो को बदलने की तैयारी कर ली है। इसके तहत बिना इंटरनेट डेटा वाले प्लान भी उपलब्ध हो सकेंगे। जिसमे केवल इनकमिंग कॉल और आउटगोइंग कॉल तथा मैसेज की सुविधा होगी। इसके अलावा 28 दिन की बजाय 30 दिन वाले पालन की भी तैयारी भी है। इन नए नियमों को जल्द ही जून-जुलाई 2026 तक लागू किया जा सकता है।
केंद्रीय संचार मंत्रालय के तहत ट्राई (TRAI) ने 2026 तक टेलीकॉम कंपनियों के लिए बिना डेटा वाले केवल कॉलिंग और SMS के सस्ते रिचार्ज प्लान अनिवार्य करने का प्रस्ताव दिया है।
यह कदम बुजुर्गों, ग्रामीण यूजर्स और उन लोगों के लिए है जो डेटा का उपयोग नहीं करते हैं। इन योजनाओं में अनचाहे डेटा के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे और 28 दिन के बजाय 30 दिन की वैधता भी मिल सकती है।
प्रस्तावित बिना डेटा वाले प्लान की मुख्य विशेषताएं
- अनिवार्य वॉयस-ओनली प्लान: सभी कंपनियों को बिना इंटरनेट वाले प्लान पेश करने होंगे।
- सस्ते विकल्प: ये प्लान डेटा-बंडल पैक्स की तुलना में अधिक किफायती होंगे, क्योंकि इनमें डेटा की लागत नहीं जोड़ी जाएगी।
- लंबी वैधता: इन प्लान्स की वैधता 1 साल तक हो सकती है।
Source: Media Reports
#MobileRecharge #NoInternetPlans #TRAI #IndiaTech #RechargePlans #DigitalIndia #TechNewsIndia #TelecomNews #MobileUsers #SmartSavings #IndiaUpdates #BreakingNewsIndia #NewRules2026 #VoiceOnlyPlans #BudgetFriendly #RajasthanNews #UdaipurNews #LocalNewsIndia #TechUpdates #IndianTelecom
