कलड़वास मेडिसिन फैक्ट्री में आग बुझाने की मॉकड्रिल

सुरक्षा जागरूकता के लिए आयोजित
 | 
Kaladwas

उदयपुर 8 नवंबर 2025। शहर के कलड़वास क्षेत्र स्थित एक मेडिसिन फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर नगर निगम तुरंत अलर्ट मोड में आ गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। कुछ देर बाद स्पष्ट हुआ कि यह आग की घटना वास्तव में एक मॉक ड्रिल थी, जिसे कंपनी कर्मचारियों की सुरक्षा जागरूकता के लिए आयोजित किया गया था। इसके बाद कर्मचारियों को गैस लीकेज या आग जैसी स्थिति में बचाव और नियंत्रण की ट्रेनिंग दी गई।

सीएफओ बाबूलाल चौधरी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर कलड़वास स्थित मेनकाइंड फार्मा कंपनी की यूनिट में यह मॉक ड्रिल और फायर ट्रेनिंग आयोजित की गई। इसका उद्देश्य इमरजेंसी परिस्थितियों में कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में प्रशिक्षित करना था।

मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारियों को आग बुझाने के उपकरणों के उपयोग, आपातकालीन निकासी प्रक्रिया और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई। टीम के सदस्यों ने अपने अनुभव भी साझा किए। चौधरी ने कहा कि मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि कंपनियां किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहें।

मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन दल के कमलेश माली, नरेंद्र सिंह चुंडावत, कैलाश यादव, विजेंद्र धोसलिया, भरत माली, विकेश पटेल और प्रभुदास ने लाइव फायर फाइटिंग की प्रैक्टिस की। इस दौरान कंपनी के एचओडी प्रभाष चौधरी, सेफ्टी हेड विश्वजीत सोलंकी, एसआर हेड पवन चौहान, प्लांट हेड विश्वनाथ शर्मा सहित 300 से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे।