उदयपुर समेत 21 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की सम्भावना

मौसम विभाग का तात्कालिक पूर्वानुमान

 | 
weather report

उदयपुर 10 सितंबर 2022 । पिछले दो सप्ताह से मानसून की ख़ामोशी और तपन भरी उमस के बाद लेकसिटी में एक बार फिर बादलो की गर्जना सुनाई दे सकती है। 

मौसम विभाग के तात्कालिक पूर्वानुमान के अनुसार उदयपुर, जयपुर, अलवर, अजमेर , करौली, कोटा, बूंदी, बारां, सवाई माधोपुर, पाली, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, झालावाड़, नागौर, चूरू, सीकर, झुंझुनू ,टोंक जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश  होने की संभावना है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News