उदयपुर के बड़गांव की ग्राम पंचायत सरे में सरपंच चुनाव के दौरान मतदाताओं को रुपए देकर प्रभावित करने का मामला आया सामने
महिला को पैसे देने का वीडियो हुआ वायरल
Udaipur Times News, Panchayatiraj Elections 2026,उदयपुर 30 अक्टूबर 2026 - पंचायत समिति बड़गांव की ग्राम पंचायत सरे में सरपंच चुनाव के दौरान मतदाताओं को रुपए देकर प्रभावित करने का मामला सामने आया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति महिला मतदाता के घर पहुंचकर उसे रुपए देता नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार,यह व्यक्ति सरपंच प्रत्याशी केसू लाल गेमती का कार्यकर्ता चंदन सिंह भाटी, पुत्र मान सिंह बताया जा रहा है। आरोप है कि वह घर-घर जाकर मतदाताओं को रुपए देकर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रभावित कर रहा है। Udaipur News
वायरल वीडियो में महिला मतदाता रुपए लेने से इनकार करती दिखाई दे रही है, लेकिन इसके बावजूद व्यक्ति उसे रुपए थमाता नजर आ रहा है। साथ ही, वह अपने समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील भी करता दिखाई दे रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद चुनाव की निष्पक्षता और आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले में संबंधित व्यक्ति और प्रत्याशी की भूमिका को लेकर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। CCTV Footages Surfaced of Social Media
अब सबकी नजर निर्वाचन विभाग की कार्रवाई पर है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत सरे में शुक्रवार को मतदान होना है। ऐसे में मतदान से पहले सामने आए इस वीडियो ने चुनावी माहौल में हलचल पैदा कर दी है।