उदयपुर में रविवार को आये 18 कोरोना मरीज

उदयपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 380 तक पहुंची है
 | 
कल शाम तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 362 थी 

उदयपुर, 17 मई 2020। उदयपुर जिले में कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच रविवार को 18 मरीज पाए गए। रविवार को शाम तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 380 तक पहुंची है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि रविवार को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 18 पॉजिटिव पाए गए। जिनमें मिले 17 पॉजिटिव मरीजों में 3 पूर्व से संक्रमित क्षेत्र (1 कांजी का हाटा व 2 खेराड़ीवाड़ा), 6 प्रवासी (3 कानोड़ के मुम्बई से प्रवास, 1 बामनिया सलूंबर का (बेंगलोर से प्रवास), 1 कुम्हार मोहल्ला सलूम्बर का (मुम्बई से प्रवास) व 1 सराड़ा का (बेंगलोर से प्रवास), 3 नए संक्रमित (2 सेक्टर 14 व 1 पानेरियो की मादडी), 3 क्लोज कॉन्टेक्ट (3 माछला मगरा व 1 अम्बावगढ़), 2 स्टाफ सदस्य जबकि उथरदा का (बैंगलोर से प्रवास) संक्रमित पाये गये। संक्रमित व्यक्ति को प्रशासन की सहायता से तुरंत कोरोना वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News