उदयपुर में आज सुबह तक मिले 13 नए कोरोना मरीज

उदयपुर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीज़ो की संख्या बढ़कर 446  हुई  
 
 | 
कल पूरे दिन में मिले थे 13 मरीज़, कुल संक्रमित रोगियों की संख्या 433 थी। 
 

उदयपुर, 22 मई 2020। उदयपुर जिले में आज शुक्रवार दिन में 11: 45 तक प्राप्त हुई रिपोर्ट में 13 नए मरीज कोरोना पॉजीटिव पाए गए। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि आज सुबह 313 मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमे में 300 नेगेटिव और 13 पॉजिटिव पाए गए। इस सूची के साथ अब उदयपुर में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या 446 पहुंच गई है। 

आज पॉजिटिव पाए गए मरीज़ो में 7 कांजी का हाटा से, 3 प्रवासी (1 मावली और 2 खेड़ी जगत गिर्वा) से पाए गए जबकि 1 एमबीजीएच स्टाफ एवं 2 मरीज़ गोगुन्दा से (जिनमे एक प्रवासी है), संक्रमित पाए गए। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News