उदयपुर में शनिवार को मिले 12 कोरोना मरीज

उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 458 हो चुकी है।
 | 
उदयपुर में शनिवार को मिले 12 कोरोना मरीज
कल तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 446 थी 

उदयपुर, 23 मई 2020 । उदयपुर जिले में शनिवार प्राप्त हुई रिपोर्ट में 12 मरीज कोरोना पॉजीटिव पाये गये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि शनिवार सुबह जिले के 542 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट अनुसार 530 व्यक्ति नेगेटिव है और 12 व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। 

उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 458 हो चुकी है। इन कोरोना पॉजीटिव में 2 नए संक्रमित (हिरण मगरी और सूरजपोल से), 3 प्रवासी (2 मावली और 1 वरली जगत से), 6 प्रवासी कॉन्टेक्ट्स व 1 एमबीजीएच स्टाफ है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News