उदयपुर में मंगलवार को आये 14 कोरोना मरीज
उदयपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब 415 तक पहुंची है
| May 19, 2020, 18:04 IST
कल तक 401 थी मरीज़ो की संख्या
उदयपुर, 19 मई 2020। उदयपुर जिले में मंगलवार को शाम तक 14 मरीज कोरोना पॉजीटिव पाए गए। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब 415 तक पहुंची है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि मंगलवार सुबह व शाम को प्राप्त दो रिपोर्ट में कुल 393 सेम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमें 379 नेगेटिव व 14 पॉजीटिव पाए गए।
इन 10 पॉजीटिव मरीजों में 3 प्रवासी (मोडी, गोगुन्दा), 1 छीपा कॉलोनी में नया संक्रमण तथा 10 क्लोज कॉन्टेक्ट (3 मल्लातलाई, 1 पंचरत्न कॉम्पलेक्स, 1 एकलिंगपुरा, 1 मण्डी की नाल, 1 नाईयों की तलाई व 3 कांजी का हाटा इत्यादि) से जुडे हुए है। उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्तियों को प्रशासन की सहायता से तुरंत कोरोना वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
