राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत 6 से अधिक उद्योगों को मिलेगा अनुदान

 | 
Rajasthan Investment News

 

Udaipur Times, Rajasthan News: राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना राज्य में एसेट क्रिएशन इन्सेन्टिवथ्रस्ट बूस्टर/ब्याज अनुदानविद्युत शुल्क में छूटग्रीन इन्सेन्टिव जैसे विविध परिलाभ स्वीकृत किये गये हैजिनमें 580 करोड़ रूपये वास्तविक निवेश तथा 1699 का रोजगार सृजन हुआ है।

राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना राज्य में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हैजिसके तहत मैन्युफैक्चरिंगसर्विसेज सहित ग्रीन इन्वेस्टमेंटएक्सपोर्ट प्रमोशन व ट्रेनिंग एण्ड स्किलिंग हेतु व्यापक परिलाभों के माध्यम से उद्योगों को संबल प्रदान किया जाता है।

इस हेतु योजना अंतर्गत राज्य स्तर पर 25 करोड़ से आधिक निवेश करने वाले उद्यमों को राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति द्वारा पात्रता अनुसार विभिन्न परिलाभ स्वीकृत किये जाते हैं।

उक्त समिति की दिनांक 19.08.2026 को अतिरिक्त मुख्य सचिवउद्योग एवं वाणिज्य शिखर अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 06 से अधिक उद्यमों को एसेट क्रिएशन इन्सेन्टिवथ्रस्ट बूस्टर/ब्याज अनुदानविद्युत शुल्क में छूटग्रीन इन्सेन्टिव जैसे विविध परिलाभ स्वीकृत किये गये है। जिनमें 580 करोड़ रूपये वास्तविक निवेश तथा 1699 का रोजगार सृजन हुआ है। जो कि योजना के सफल क्रियान्वयन का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

इससे राज्य में निवेश प्रोत्साहनरोजगार सृजन व आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा नये उद्यमों को राज्य में निवेश करने के लिए संबल मिलेगा।

योजना अंतर्गत पात्र उद्यमों को अनुदान स्वीकृति की सरल व समयबद्ध डिजिटल प्रक्रिया राज्य में औद्योगिक विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करती है।

एसीएसउद्योग ने बताया कि योजना अंतर्गत जिला स्तर व राज्य स्तर पर नियमित रूप से डीएलएसी/एसएलएससी की बैठकों का आयोजन कर सभी पात्र उद्यमों को त्वरित गति से परिलाभ स्वीकृत करना विभाग का मुख्य लक्ष्य है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News