बेटी के रिश्ते से नाखुश मां ने दी जान
परिजन का आरोप है कि लड़का बेटी को शादी करने का झांसा देकर भगा ले गया
| Feb 11, 2022, 20:05 IST
लड़का-लड़की की गिरफ्तारी पर अड़े रहे रिश्तेदार
उदयपुर के कोटड़ा इलाके में बेटी के रिश्ते से नाखुश मां ने ज़हर खा लिया। यह मामला मांडवा थाना क्षेत्र के जुडा गांव का है जहां युवती के युवक के साथ भाग जाने पर सदमे में आकर मां ने खुदकुशी कर ली।
दरअसल कोटड़ा उपखंड के जुड़ा गांव में गुरुवार की सुबह एक युवती सुबह 7:00 बजे घर से निकली। जब कई घंटे बीत जाने के बाद घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे तलाश करना शुरु किया। इस दौरान परिजनों को पता चला कि कैफ पुत्र पप्पू बुधवार को जुडा निवासी युवती को भगा ले गया।
इस घटना के जानकारी मिलने के बाद लड़की की 50 वर्षीय मां समुरी ने सदमे जहर निगल लिया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कोटड़ा सीएससी की मोर्चरी में रखवाया।
