दीपदान कर मतदान हेतु किया प्रेरित

नगर निगम द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान
 | 
matdaan

उदयपुर नगर निगम के तत्वावधान में फतह सागर पाल पर दीपदान कर लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया।

उदयपुर नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि नगर निगम द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान में शहर में कोई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में फतेहसागर पाल पर दीपदान कर मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। 

आयुक्त राम प्रकाश स्वयं इस अवसर पर मौजूद रह कर वह आने वाले शहर वासियों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने और कारवाने हेतु प्रेरित कर रहे थे।

दीपदान कार्यक्रम में स्वीप प्रकोष्ठ से जिला समन्वयक देवी लाल गर्ग, जिला परियोजना अधिकारी ज्योति बाला पंवार, हेमंत घारू, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News