प्रताप नगर थाना क्षेत्र के इमली चौराहे पर चलती हुई कार में लगी आग

कार चालक ने कार से उतर कर बचाई अपनी जान...

 | 
कार

प्रताप नगर थाना क्षेत्र के इमली चौराहे पर चलती हुई कार में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

कार चालक ने कार से उतर कर अपनी जान बचाई। कार में आग देख स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। राहगीरों ने तुरंत आग की सूचना दमकल विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News