उदयपुर, 6 मार्च 2025 : पिछले तीनो दिनों से चल रहे मजदूरों के प्रदर्शन और उनको एक दिन पूर्व कलक्ट्री से हटाए जाने और पुलिस द्वारा हल्का बल उपयोग करने के बाद गुरूवार को सांसद मन्नालाल रावत उनसे मिलने के लिए पहुंचे। रावत ने इस दौरान उनके हालात जाने और उनकी काम कराए जाने के पश्चात उनके पैसे नहीं दिए जाने की बात को लेकर सम्बंधित विभाग के अधिकारीयों से भी चर्चा की।
इस मौके पर रावत ने कहा की जिस तरह के हालात मंगलवार को कलक्ट्री के बाहर हुए वह सही नहीं नहीं है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह मजदुर उदयपुर में वन विभाग के लिए कार्यकरने के लिए ठेकेदार के जरिए लाए गए थे।
उन्होंने कहा की लेकिन तेहिकदर की रेट और सरकार की रेट में फर्क लग रहा है, जो ठेकेदार है वो जिम्मेदार है और वह समाधान करे। उन्होंने कहा की उन्होंने डीएफओ और अन्य अधिकारीयों से इस मामले को लेकर बात की है, साथ ही एक प्रतिनिधि मंडल के साथ जा कर वह इस मामले के निस्तारण को लेकर चर्चा करेंगे। लेकिन अभी तक जो है वो ये समझ में आता है की कोई न कोई कम्युनिकेशन गैप रहा और जो मजदुर हैं उनका शोषण हुआ है जो की गलत है।