कानपुर में कीचड़ से भरा मुख्य रास्ता बना ग्रामीणों की परेशानी

चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

 | 
Social Problem Water Logging

 

Udaipur Times News, Water Logging , उदयपुर 21 अगस्त 2026 । शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर कानपुर ग्राम पंचायत के पुष्करणा मोहल्ले से देवड़ों की भागल जाने वाला मुख्य रास्ता बारिश के बाद ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।

कच्चे रास्ते पर पानी भरने और कीचड़ होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। बच्चे और ग्रामीण मजबूरन कीचड़ से होकर गुजर रहे हैं।

कई लोग जूते-चप्पल हाथ में लेकर संभलते हुए रास्ता पार करते नजर आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में हर साल यही स्थिति बनती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। स्थानीय निवासी विजयसिंह देवड़ा और लक्ष्मीशंकर पुष्करणा ने बताया कि रास्ते में जलभराव और कीचड़ के कारण आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। Udaipur Times

कई बार लोगों के कपड़े और जूते खराब हो जाते हैं तथा फिसलने का भी खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार स्थानीय पंचायत से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। Udaipur News

ग्रामीणों ने प्रशासन, पंचायत और ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा से जल्द पानी की निकासी कराने और रास्ते को पक्का करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आगामी पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News