शहर के विकास को लेकर निगम आयुक्त ने की समिति अध्यक्ष एवं अधिकारियों से चर्चा


शहर के विकास को लेकर निगम आयुक्त ने की समिति अध्यक्ष एवं अधिकारियों से चर्चा

निगम प्रशासनिक समिति की बैठक का आयोजन

 
UMC

उदयपुर । नगर निगम प्रशासनिक समिति की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश, उपमहापौर पारस सिंघवी सहित निगम के सभी समितियों के अध्यक्ष एवं प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निगम की विभिन्न समितियों में लिए गए कई प्रस्तावों के निर्णय प्रशासनिक समिति के स्तर पर लिया जाना होता है। इसी को लेकर निगम की प्रशासनिक समिति की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई एवं सर्वसम्मति से निर्णय लिए।

ऑनलाइन कार्य में नहीं होंगी देरी

बैठक में नामांतरण, भवन अनुमति एवं भू पट्टी आवंटन कार्य में होने वाली देरी को लेकर उपस्थित सदस्यों के बीच में गहन विचार विमर्श हुआ। समिति सदस्यो द्वारा भवन अनुमति एवं नामांतरण में होने वाली अनावश्यक देरी को लेकर नाराजगी व्यक्त की इस पर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने स्पष्ट किया कि अब से सभी कार्य ऑनलाइन संपादित किया जाएंगे इसलिए अब देरी करना संभव नहीं है। और किसी भी कार्य में होने वाली देरी किसके द्वारा हो रही है यह भी स्पष्ट हो जाएगा। अतः अब से इस प्रकार की समस्या नहीं होगी, एवं जो पुराने प्रकरण है उन प्रकरणों को भी जल्द से जल्द निस्तारण कर दिया जाएगा।

बैठक में उद्यान समिति से प्रस्ताव प्राप्त हुए जिसमे गोद दिए गए पार्कों की अनुदान राशि 1000 रुपए बढ़ाने एवं वर्ष 2023 तक दिए गए अनुदानित पार्कों की अवधि बढ़ाने 5 वर्ष तक बढ़ाने का उल्लेख किया गया था जिस पर उप महापौर पारस सिंघवी द्वारा सुझाव दिया गया कि वर्ष 2023 तक जितने भी पार्क गोद दिए गए हैं उन्हें 5 वर्ष के बजाय 3 वर्ष तक अनुबंधित किया जाए जिससे यदि कोई संस्था आशा अनुरूप कार्य नहीं संपादित करती है तो उसे इस अवधि में ही हटा दिया जा सकेगा एवं अच्छी कार्य करने वाली संस्था को फिर से करार कर दिया जाएगा। 

डिविडिंग मशीन की होगी मरममत

नगर निगम प्रशासनिक समिति बैठक में नई डिविडिंग मशीन क्रय करने का प्रस्ताव लिया गया था लेकिन नई मशीन आने में काफी वक्त लगेगा तब तक उदयपुर शहर की झीलों से खरपतवार निकालने की डिवीडिंग मशीन की मरम्मत करवाने हेतु प्रस्ताव रखा गया जिसकी लागत लगभग 34.50 लाख रुपए है तथा कार्यकारी एजेंसी द्वारा उस मशीन का 5 वर्ष तक मेंटेनेंस भी किया जाएगा। इस पर सर्वसम्मति से नई डिवाइडिंग मशीन आने तक मशीन की मरम्मत करवाने का तय किया गया। 

जल्द खुलेंगे बोटलनेक, निगम पूरी तरह प्रयासरत

बैठक में शक्ति नगर एवं मेवाड मोटर बोटलनेक खोलने को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। समिति अध्यक्ष छोगालाल भोई ने भी इस पर अपने विचारो से अवगत करवाया। इस पर नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने सभी को अवगत कराया की इस कार्य को लेकर असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टॉक, जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल, नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश सभी द्वारा अपने स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही शहर को नई सौगात मिलेगी जिससे अशोकनगर से उदियापोल जाने वाली एक और संपर्क सड़क प्राप्त होगी।

निगम जल्द शुरू करेगा पट्टे जारी करना

बैठक में नगर निगम द्वारा जारी किए जाने वाले पट्टे  को लेकर भी विचार विमर्श किया गया जिस पर आयुक्त राम प्रकाश ने अवगत कराया की पट्टे जारी करने को लेकर निगम द्वारा राज्य सरकार से पत्र व्यवहार किया जा चुका है एवं डीएलबी द्वारा निर्देश प्राप्त हो चुके हैं। निर्देश की पालना में नगर निगम उपायुक्त सुधांशु सिंह को इस कार्य का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया जा चुका है, जल्द ही शहर वासियों को निगम द्वारा पट्टे जारी किए जाएंगे।

अवैध वाटिकाओ पर होंगी कार्यवाही

नगर निगम प्रशासनिक समिति बैठक में गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने उदयपुर शहर में संचालित हो रही अवैध वाटिकाओं पर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि शहर में कई वाटिका है जिनके पास पर्याप्त पार्किंग स्थल नहीं है एवं वह अवैध रूप से संचालित की जा रही है। जिस पर सर्व सम्मति से सभी वाटिकाओ के खिलाफ नगर निगम जल्द ही कार्रवाई आरंभ करेगा का प्रस्ताव लिया गया।

स्मार्ट रोड से जल्द हटेंगे अतिक्रमण

नगर निगम विद्युत समिति अध्यक्ष हेमंत बोहरा ने बैठक में बताया कि हिरण मगरी में बने स्मार्ट रोड पर कई तरह के अतिक्रमण कर लिए गए हैं जिस पर निगम आयुक्त राम प्रकाश एवं उप महापौर पारस सिंघवी ने जल्द ही कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने हेतु आश्वस्त किया।

बैठक में अतिक्रमण निरोधक समिति अध्यक्ष छोगालाल भोई, गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी, कच्ची बस्ती सुधार समिति अध्यक्ष देवेंद्र साहू, राजस्व समिति अध्यक्ष अरविंद जारोली, निर्माण समिति अध्यक्ष सीए आशीष कोठारी, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या, वित्त समिति अध्यक्षा रुचिका चौधरी, विरासत समिति अध्यक्ष मदन दवे, विद्युत समिति अध्यक्ष हेमंत बोहरा, कुलदीप जोशी, बाल विकास एवं महिला उल्मुलन समिति अध्यक्ष रेखा उठवाल, गोशाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष मोहन गुर्जर, सचेतक भारत जोशी, पार्षद लोकेश गोड, अरुण टाक, निगम एससी मुकेश पुजारी सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal