निगम आयुक्त ने किया हाथी पोल सब्जी मंडी का निरीक्षण

पथ विक्रेताओं से की समझाइश
 | 
“Udaipur Municipal Commissioner Abhishek Khanna inspecting Hathipol Vegetable Market and public facilities.”
जरिया मार्ग सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

उदयपुर -19 नवंबर 2025- नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर की हाथी पोल सब्जी मंडी का निरीक्षण कर वहां नगर निगम द्वारा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि कुछ समय पूर्व हाथी पोल सब्जी मंडी में अनुज्ञधारी सब्जी विक्रेताओं को मंडी में ही अपना व्यवसाय सुचारू रखने को लेकर नहीं कवायत शुरू की गई थी जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं।

कई पथ विक्रेता अपना व्यवसाय सब्जी मंडी में बैठकर संपन्न कर रहे हैं लेकिन कुछ अनुज्ञधारी पथ विक्रेता अभी भी चौराहे के आसपास बैठकर ही अपना व्यवसाय कर रहे हैं।

इसी को लेकर मंडी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। सब्जी विक्रेताओं से की समझाइश। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने निरीक्षण के दौरान अनुज्ञधारी सब्जी विक्रेताओं से समझाइस कर उन्हें अपना व्यवसाय हाथी पोल सब्जी मंडी में बैठकर ही करने हेतु प्रेरित किया। उन्हें यह समझाया कि सड़क पर बैठकर एवं ठेला लगाकर व्यवसाय करने से वाहनों के आवागमन में व्यवधान हो रहा है, पर्यटकों के मन में शहर की छवि खराब हो रही है।

अतः सभी वैद्य सब्जी विक्रेता मंडी प्रांगण में बैठकर ही अपना व्यवसाय संपन्न करें ।

यदि समझाइस के बाद भी कोई व्यक्ति मार्ग पर ठेले लगाकर अथवा सड़क पर बैठकर सब्जी बेचता हुआ पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संदेश के बाद सब्जी विक्रेताओं ने अपना व्यवसाय मंडी में प्रारंभ कर दिया जिससे चौराहे की व्यवस्था में सुधार हुआ है।

विद्युत व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान वहां व्यापारियों द्वारा समुचित प्रकाश व्यवस्था नहीं होने की समस्या से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए समुचित प्रकाश व्यवस्था निगम द्वारा उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित शाखा को दिए हैं।

सार्वजनिक शौचालय का किया निरीक्षण।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने हाथी पोल सब्जी मंडी के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के झरिया मार्ग में बने सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण भी कर वहां व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं ।

आयुक्त ने संचालक से कहा कि यहां पर्यटकों के साथ शहरवासियों की भी भीड़ रहती है। अतः नगर निगम द्वारा जो सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है वह व्यवस्थित मिले इसमें कोताही नहीं बरती जाए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News