नगर निगम ने शहर के व्यस्त चौराहे पर बनी अवैध पार्किंग को हटाया

रोज  रेस्टोरेंट के बाहर लगता था लंबा जाम, शहरवासी होते थे परेशान 

 | 
Illegal Parking removed

Udaipur Times News, Illegal Parking Removed, उदयपुर 8 सितंबर 2026 - शहर के व्यस्ततम चोरहों मे से एक  देहलीगेट चौराहे पर रेस्टोरेंट के सामने लगी अवैध पार्किंग को हटवा दिया गया है। चौराहे पर तीन प्रमुख रेस्टोरेंट मौजूद हैं। Udaipur News

 लंबे समय से इसमें खाना खाने आने वाले लोगों के टू और फोर व्हीलर वाहन सामने ही पार्क कराए जाते हैं जब की कुछ ही दूरी पर नगर निगम द्वारा निर्माणित पार्किंग बनी हुई है । ऐसे में पास के क्षेत्र से आने जाने वाले लोगों को अक्सर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है । तो वहीं शाम के समय स्थिति और भी विकट हो जाती है।

रेस्टोरेंट संचालकों ने अवैध पार्किंग का अड्डा बना दिया था। जबकि निर्देश हैं कि ग्राहकों की पार्किंग तैयबिया स्कूल के पास या फिर बैंक तिराहा पर कराई जाए।

धानमंडी पुलिस ने अब रेस्टोरेंट संचालकों को चेतावनी दी है। साथ ही दिन में गश्त के दौरान नजर रखी जा रही है। Administrative Action 

अवैध पार्किंग के लिए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस भी पूरी तरह जिम्मेदार है।

 गौरतलब है की देहलीगेट चौराहे पर रेस्टोरेंट के सामने ही ट्रैफिक पुलिस का दफ्तर है। फिर भी लंबे समय से ट्राफिक जाम की की हालात बनी रहती थी  । Municipal Corporation Udaipur 

रैली, जुलूस या शोभायात्रा जैसे विशेष अवसरों पर ही अवैध पार्किंग हटा दी जाती है। बाकी रोज तीनों रेस्टोरेंट अपने सामने ग्राहकों के वाहन अवैध रूप से पार्क कराते हैं।

रेस्टोरेंट संचालक में आपस में पार्किंग स्पेस को लेकर विवाद हो चुका है।

कुछ माह पहले पार्किंग को लेकर ही  रेस्टोरेंट के बीच हुए विवाद का मामला थाने तक पहुंचा था। दरअसल, रेस्टोरेंट के सामने अगर दूसरे रेस्टोरेंट के ग्राहक या अन्य व्यक्ति द्वारा गाडी पार्क कर दी जाती है तो इस पर आपत्ति होने से झगड़े की नौबत बनती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News