अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की सख्त कार्रवाई

देहली गेट से सूरजपोल तक स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाए

 | 
Anti Encroachment Drive Nagar Nigam Udaipur

महापौर पारस सिंघवी की अपील, स्वयं हटाएं अतिक्रमण

 

Udaipur Times News , Anti Enchroachment Drive Udaipur, उदयपुर 7 अक्टूबर 2026 । शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, आमजन को आवागमन में राहत देने तथा सार्वजनिक मार्गों एवं सड़क सीमाओं को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से नगर निगम उदयपुर द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसी क्रम में बुधवार सुबह नगर निगम की विभिन्न टीमों ने देहली गेट से सूरजपोल तक व्यापक अभियान चलाते हुए सड़क सीमा एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। गौरतलब है कि मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में शहर की यातायात एवं व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई थी।

बैठक में महापौर पारस सिंघवी सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। Udaipur Municipal Corporation News 

बैठक के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले स्थायी अतिक्रमण, अस्थायी ठेले, सड़क सीमा में किए गए कब्जों तथा अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई थी। महापौर पारस सिंघवी ने स्पष्ट कहा था कि शहर की व्यवस्था और आमजन की सुविधा के साथ किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

इसी निर्णय को क्रियान्वित करते हुए बुधवार सुबह से ही नगर निगम की टीमें मैदान में उतरीं और देहली गेट से सूरजपोल मार्ग तक कार्रवाई शुरू की। इस दौरान सड़क सीमा में किए गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया तथा मार्ग को आमजन के सुचारू आवागमन के लिए खुला करवाया गया। Nagar Nigam Udaipur 

कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीमों को पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस जाब्ते का भी सहयोग मिला। पुलिस सहयोग के चलते कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि शहर की सड़कें और सार्वजनिक स्थान किसी व्यक्ति विशेष के कब्जे के लिए नहीं, बल्कि पूरे शहरवासियों के उपयोग के लिए हैं।

अतिक्रमण के कारण जहां यातायात प्रभावित होता है, वहीं पैदल चलने वाले लोगों, वाहन चालकों और व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध करवाना है। Udaipur News 

महापौर ने शहरवासियों एवं व्यापारियों से अपील की कि वे सड़क सीमा, फुटपाथ एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अपने स्थायी अथवा अस्थायी अतिक्रमण को स्वयं अपने स्तर पर हटा लें। नगर निगम द्वारा लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। Enchroachments Removed 

यदि किसी व्यक्ति द्वारा स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो नगर निगम को मजबूरन सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अतिक्रमणकर्ता की होगी। महापौर ने कहा कि शहर की सुंदरता, यातायात व्यवस्था और आमजन की सुविधा के लिए अतिक्रमण मुक्त उदयपुर बनाने में शहरवासियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

नगर निगम द्वारा आने वाले दिनों में भी शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी। यहां से हटाए अतिक्रमण।

राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर के अनुसार बापू बाजार में स्थित मयूर ज्यूस, पंजाब साइकल, पंजाब मेशनल बैक की गली में ठेले वाले, बोम्बे प्लासिक, रमेश पेन्टस के बाहर सड़क पर रखा सामान जन्त किया गया। निगम द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर, राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन राहुल मीणा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News