नगरीय निकाय चुनाव 2026: प्रत्याशियों के व्यय की दरों के निर्धारण के लिए बैठक 25 अगस्त को
Udaipur Times, Udaipur Municipality Election 2026: उदयपुर मे नगर निगम समेत नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के दौरान प्रत्याशियों के विभिन्न चुनावी व्यय में एकरूपता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने और बाजार दरों के अनुरूप व्यय की दरें निर्धारित करने के लिए 25 अगस्त, मंगलवार सुबह 11 बजे बैठक आयोजित की जाएगी।
निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी के अनुसार माणिक्य लाल वर्मा, आदिम जाति प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (टीआरआई), उदयपुर के सभागार में नगर निगम उदयपुर सहित नगर पालिका कानोड़, भीण्डर, वल्लभनगर, मावली और फतहनगर-सनवाड़ के प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले विभिन्न व्यय की दरों के संबंध में चर्चा की जाएगी।
इस संबंध में सभी राजनीतिक दलों से अपने अधिकृत प्रतिनिधि को भेजने के लिए कहा गया है।