40 लाख की लागत से दीनदयाल पार्क में बनेगा म्यूजिकल फाउंटेन

2 महीने में उदयपुर को मिलेगी एक और नई सौगात, ज़िप लाइन कार्य का हुआ भूमि शुद्धि पूजन

 | 
deendayal upadhyay park
निवर्तमान विधायक कटारिया ने विधायक मद से दिए 40 लाख

उदयपुर शहर को अगले 2 महीने बाद एक और नई सौगात मिलने वाली है। दूध तलाई स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में म्यूजिकल फाउंटेन निर्माण का रविवार को महापौर गोविंद सिंह टाक एवं उपमहापौर पारस सिंघवी द्वारा भूमि पूजन कर कार्य प्रारभ किया साथ ही वही बनने वाले जिप लाइन का भी भूमि शुद्धि पूजन किया गया। 

नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि वर्तमान में असम के राज्यपाल और तत्कालीन विधायक गुलाबचंद कटारिया ने अपने विधायक मद से 40 लाख रुपए स्वीकृत कर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक को दीनदयाल उपाध्याय पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन बनाने का निर्देश दिए थे। 

कटारिया ने कहा कि पूर्व में जब यहां पर म्यूजिकल फाउंटेन चलता था तो प्रतिदिन हजारों की संख्या में  शहर वासी इस म्यूजिकल फाउंटेन को निहारने के लिए पहुंचते थे। अब म्यूजिकल फाउंटेन बंद होने के कारण शहर वासियों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटक भी निराश होकर जाते हैं। राज्यपाल कटारिया के निर्देश पर नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टॉक एव उप महापौर पारस सिंघवी ने रविवार को नए म्यूजिकल फाउंटेन का भूमि पूजन किया। यह फाउंटेन अगले 2 महीने में ही बनकर तैयार हो जाएगा जिससे यह पार्क फिर से उदयपुर का प्रमुख पर्यटन स्थल बनेगा।

आकर्षण का केंद्र है दीनदयाल पार्क

नगर निगम विद्युत समिति अध्यक्ष हेमंत बोहरा एवं कुलदीप जोशी ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय पार्क शहर के सबसे प्रमुख उद्यान के रूप में पर्यटकों द्वारा पसंद किया जाता है। इस पार्क में जब म्यूजिकल फाउंटेन चलते थे तब हजारों की संख्या में शहर वासी पहुंचते थे। नया बन रहा म्यूजिकल फाउंटेन भी उसी तर्ज पर बनाया जाएगा। शहर वासियों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटक भी इस नजारे को अपने साथ संजोकर जाएंगे। यह स्थान उदयपुर शहर में सनसेट पॉइंट के नाम से भी प्रख्यात है। यह कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाएगा।

जिप लाइन का हुआ भूमि शुद्धि पूजन

नगर निगम महापौर एम स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि रविवार को म्यूजिकल फाउंटेन के साथ-साथ जिप लाइन भूमि पूजन भी कार्य संपन्न किया गया मानिक लाल वर्मा पार्क से दीनदयाल उपाध्याय पार्क तक दूध तलाई के ऊपर ज़िप लाइन का कार्य संपन्न करवाने का कार्य की अनुमति अंतिम चरण में है इसलिए इस कार्य का भी भूमि शक्ति पूजन किया गया है। ज़िप लाईन का कार्य माणिक्यलाल वर्मा पार्क से दीनदयाल पार्क वाया दूध तलाई के ऊपर निर्मित होगा। जिप लाइन माणिक्यलाल वर्मा पार्क से दीनदयाल पार्क 156 मीटर वही दीनदयाल पार्क से माणिक्यलाल वर्मा पार्क 286 मीटर का होगा। जल्द ही आवश्यक कार्यवाही संपूर्ण कर यह कार्य भी शुरू करवाया जायेगा।

कार्यक्रम में रिटायर्ड डीएफओ ओ पी शर्मा, अतिक्रमण निरोधक समिति अध्यक्ष छोगा लाल भोई , कच्ची बस्ती सुधार समिति अध्यक्ष देवेंद्र साहू, पार्षद देवेंद्र पुजारी, पूनम चंद रावत, रमेश जैन, निगम एससी मुकेश पुजारी, अधिकारी शशि बाला सिंह, रितेश पाटीदार, हरीश त्रिवेदी, करनेश माथुर आदि उपस्थित रहें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News