RGHS समस्याओ को लेकर नगर निगम कर्मचारी संगठन मिला उपमुख्यमंत्री से
उदयपुर 15 सितंबर 2025। राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन पदाधिकारी ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात कर कर्मचारियों को RGHS योजना में आ रही समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पिछले कई समय से RGHS योजना को लेकर निगम कर्मचारियों को कई तरह से समस्या हो रही थी जिसको लेकर कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात कर समस्या के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा।
मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों को आ रही समस्याओं के समाधान जल्द किया जाएगा।
मुलाकात के दौरान राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, महामंत्री महेश गोयर, दलपतसिंह चौहान, सुनीता शर्मा,पवन कोठारी, नरेन्द्र माली, ओमप्रकाश मेघवाल, नितिन चौहान, नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
#UdaipurNews #MunicipalEmployees #RGHSScheme #DeputyCMMeeting #RajasthanNews #EmployeeFederation #UdaipurTimes
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
