कलेक्टर नमित मेहता स्काउट-गाइड के सर्वाच्च अवार्ड सिल्वर एलिफेन्ट से सम्मानित

18वीं स्काउट-गाइड जम्बूरी के सफल आयोजन के लिए मिला सम्मान
 | 

उदयपुर 11 फरवरी 2026। स्काउट गाइड राज्य प्रशिक्षण केन्द्र जगतपुरा, जयपुर में बुधवार के आयोजित राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार सम्मान समारोह में उदयपुर ज़िला कलक्टर नमित मेहता को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भारत स्काउट-गाइड के सर्वाच्च राष्ट्रीय सम्मान सिल्वर एलिफेन्ट अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य, राज्य सचिव पी.सी.जैन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उदयपुर ज़िले के सी.ओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पांडे ने बताया कि नमित मेहता को वर्ष 2022-23 में पाली जिले के कलक्टर रहते हुए 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन के लिए सम्मानित किया गया। पांडे ने बताया कि सिल्वर ऐलिफेंट अवार्ड भारत स्काउट व गाइड का सर्वोच्च राष्ट्रीय स्तर का सम्मान है। यह मुख्य रूप से कई नामी गिरामी हस्तियों, राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, मंत्रियों, उद्योगपतियों को भारत स्काउट व गाइड आंदोलन के क्षेत्र में अति विशिष्ठ उपलब्धियों के फलस्वरूप प्रदान किया जाता है।

ज़िला कलेक्टर नमित मेहता के सम्मानित होने पर सभी प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों तथा आमजन सहित स्काउट-गाइड उदयपुर मण्डल के सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मनमोहन स्वर्णकार, ज़िला मुख्यायुक्त स्काउट प्रतिभा गुप्ता, ज़िला शिक्षा अधिकारी डॉ. लोकेश भारती, ज़िला सचिव हीरालाल व्यास, ज़िला कोषाध्यक्ष महक सनाढ्य, सी.ओ. गाइड अभिलाषा मिश्रा सहित जिले के सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं पदेन प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट व गाइड, सचिव स्थानीय संघ एवं स्काउट गाइड कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal