नारायण सेवा संस्थान फ़ूड पोइज़निंग मामला - एक और बच्चे की मौत

अब तक मरने वाले बच्चों की संख्या तीन

 | 
narayan seva sansthan

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

उदयपुर 25 सितंबर 2021। बड़ी स्थित नारायण सेवा संस्थान के मानसिक विमंदित गृह में फ़ूड पोइज़निंग से बच्चों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इससे तीन दिन पूर्व दो बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी है। आज एक और मौत के बाद एक बार दोपहर में जिला प्रशासन के निर्देश पर पहुंची टीम ने विमंदित गृह से दो और बच्चों को अस्पताल भेजा है।

दरअसल, सोमवार को दूषित भोजन के सेवन के चलते विमंदित गृह में एक दर्जन बच्चें बीमार हो गए। इसके बाद आनन-फानन में बच्चों को एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई। 

बुधवार को बच्चों की मौत के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन के साथ चिकित्सा विभाग की टीम ने निरीक्षण कर 6 बच्चों को अस्पताल पहुंचाया था। टीम ने इस दौरान फूड सेम्पल भी लिए थे, जिसके रिपोर्ट आनी बाकी है। कल शुक्रवार को ही विशेष योग्यजन आयुक्त गजानंद शर्मा ने विमंदित गृह का दौरा किया था।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News