नाथद्वारा में 131 फीट ऊंची हनुमानजी की प्रतिमा का लोकार्पण
राजसमंद 26 मार्च 2026 । ज़िले के नाथद्वारा में 131 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। ‘श्री श्रीजी के हनुमानजी’ नाम से स्थापित यह प्रतिमा गिरिराज पर्वत पर करीब 500 फीट की ऊंचाई पर बनाई गई है, जो दूर से भी दिखाई देगी।
प्रतिमा को विशेष गोल्डन रंग से सजाया गया है, जिसके लिए थाइलैंड से विशेष सामग्री मंगवाई गई। करीब 150 टन वजनी इस प्रतिमा के निर्माण में तीन वर्षों तक धार्मिक अनुष्ठान, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
यह प्रतिमा दक्षिणमुखी मुद्रा में तैयार की गई है और प्रभु श्रीनाथजी व शिव प्रतिमा की ओर प्रणाम करती हुई स्थापित है। मान्यता है कि दक्षिणमुखी हनुमान प्रतिमा अत्यंत फलदायी और रक्षक मानी जाती है। प्रतिमा का निर्माण मूर्तिकार नरेश कुमावत द्वारा आधुनिक तकनीक और मजबूत संरचना के साथ किया गया है।
#Nathdwara #HanumanJi #RajasthanDiaries #SpiritualIndia #Rajsamand #TempleIndia #IncredibleIndia #Udaipur #RajasthanTourism #HinduCulture #हनुमानजी
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
