नाथद्वारा पालिका चुनाव: बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन वापसी पर हाई वोल्टेज ड्रामा

 | 
High Voltage Drama in Nathdwara

 

Udaipur Times, Nathdwara Municipality Election 2026: राजसमंद जिले के नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन तहसील कार्यालय परिसर में उस समय हंगामा हो गया, जब वार्ड संख्या 23 से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रजापत अपना नामांकन पत्र वापस लेने पहुंचे। Nathdwara Municipality Election 2026

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिनेश प्रजापत के तहसील कार्यालय पहुंचते ही वहां मौजूद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नामांकन वापसी का विरोध शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी का घेराव कर नारेबाजी की, जिसके चलते तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। Nathdwara Municipality Election 2026

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया। पुलिसकर्मियों ने भीड़ के बीच घेरा बनाकर दिनेश प्रजापत को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस वाहन से वहां से रवाना किया। इसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।

इधर, मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए राजनीतिक बयानबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर टिकट वितरण को लेकर असंतोष है और प्रत्याशियों पर नामांकन वापसी के लिए दबाव बनाया जा रहा है। Nathdwara Municipality Election 2026

हालांकि, इन आरोपों पर भाजपा की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

नामांकन वापसी के आखिरी दिन हुए इस घटनाक्रम के बाद नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव का राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। पुलिस प्रशासन भी पूरे घटनाक्रम के बाद सतर्क नजर आया।  Nathdwara Municipality Election 2026

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News