पारदर्शिता की दिशा में नाथद्वारा की पहल सफल

अब पूरे राजस्थान में लागू हो QR सिस्टम – मेवाड़
 | 

राजसमंद 23 मार्च 2026। नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ द्वारा शुरू की गई शिलान्यास पट्टिकाओं पर QR कोड लगाने की अभिनव पहल अब राजस्थान की सीमाओं से बाहर भी अपनाई जाने लगी है। 

हाल ही में दिल्ली में सड़कों के निर्माण कार्यों की जानकारी और शिकायत व्यवस्था के लिए QR आधारित सिस्टम लागू किया गया है, जो इस बात का प्रमाण है कि नाथद्वारा में शुरू की गई यह पहल दूरगामी और प्रभावी सिद्ध हो रही है।

विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि नाथद्वारा में प्रारंभ की गई इस व्यवस्था का उद्देश्य आम नागरिकों को विकास कार्यों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराना, कार्यों में पारदर्शिता लाना तथा भ्रष्टाचार की संभावनाओं को कम करना था। QR कोड स्कैन करते ही किसी भी परियोजना की लागत, अवधि, विभाग, ठेकेदार और कार्य की स्थिति की जानकारी आमजन को मिल जाती है, जिससे जनता की सीधी भागीदारी सुनिश्चित होती है।

उन्होंने कहा कि यह संतोष का विषय है कि नाथद्वारा में प्रारंभ की गई इस प्रकार की पारदर्शी व्यवस्था अब अन्य राज्यों में भी अपनाई जा रही है और अच्छे परिणाम दे रही है और बेहतर होगा कि आज दिल्ली के तरह यह पूरे राजस्थान में भी अपनाया जाए। यह पहल सुशासन और जनभागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी मॉडल के रूप में उभरी है।

उन्होंने कहा कि नाथद्वारा में शुरू की गई यह पहल सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी का एक सफल उदाहरण है और इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाना समय की मांग है।

#Nathdwara #Rajsamand #RajasthanNews #UdaipurNews #Mewar #QRSystem #GoodGovernance #DigitalIndia #Transparency #PublicParticipation #SmartGovernance #DelhiNews #RajasthanDevelopment