नेशनल क्वालिटी टीम ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र नाहर मगरा उदयपुर का निरीक्षण

 | 
Nahar Magra CHC

 

Udaipur Times, Udaipur News: राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम (NQAS) के तहत जिले के मावली ब्लॉक के PHC सालेरा कलां के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र नाहर मगरा का राष्ट्रीय टीम द्वारा वर्चुअल निरीक्षण किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि राज्य स्तर से गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम में प्रमाणित होने पर राज्य सरकार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर नाहर मगरा को भारत सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण हेतु आवेदन किया था जिससे भारत सरकार द्वारा डॉ अरशद आलम और डॉ मोहसीन जुझारा से वर्चुअल निरीक्षण करवाया।

दिनांक 22 अगस्त 2026 को टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र नाहर मगरा के सभी विभागों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार निरीक्षण किया।

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रागिनी अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, बायोवेस्ट मैनेजमेंट, निशुल्क जांच, निशुल्क दवा वितरण, उपकरणों की उपलब्धता, मानव संसाधन आदि मानकों पर निरीक्षण किया गया।

पीएचसी सालेरा कलां के चिकित्सा प्रभारी डॉ भूपेंद्र जनवा ने संस्थान पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

उप स्वास्थ्य केन्द्र नाहर मगरा के सीएचओ गोपाल लाल जाट और एएनएम चन्द्रकान्ता भगोरिया ने सभी मापदण्डो को बारीकी और विस्तार से रिकार्ड सहित बताया।

खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी भींडर डॉ मनोहर सिंह यादव, जिला क्वालिटी सेल से डॉ जयंत खण्डेलवाल, डॉ पीयूष व्यास, गणेश प्रकाश चौधरी, सुनील शर्मा, बीपीओ हितेश सामर, ब्लॉक टीम सदस्य एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ, नर्सिंग आफिसर, एएनएम और आशा सहयोगिनी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्तर से प्रमाणीकरण होने पर संस्थान को प्रमाण पत्र के साथ पारितोषिक राशि तीन वर्ष तक मिलेंगी। जिसका उपयोग स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं पर खर्च किया जायेगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News