नेशनल क्वालिटी टीम ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र पीपलवास का निरीक्षण

राष्ट्रीय स्तर से प्रमाणीकरण होने पर संस्थान को प्रमाण पत्र के साथ पारितोषिक के रुप में 126000/- रुपये प्रति वर्ष तीन वर्ष तक मिलेंगे
 | 
PHC Pipalwas

उदयपुर 10 सितंबर 2024। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम (NQAS) के तहत जिले के गिर्वा ब्लॉक के पीएचसी पई के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र पीपलवास का राष्ट्रीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि पिछले वर्ष से राज्य स्तर से गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम में प्रमाणित होने पर राज्य सरकार ने भारत सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण हेतु आवेदन किया था जिससे भारत सरकार द्वारा डॉ  बसंत कुमार गुप्ता और डॉ मृणालिनी उपाध्याय निरीक्षण करने के लिए उदयपुर आये।

दिनांक 10  सितंबर 2024 को टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र पीपलवास के सभी विभागों के मापदण्डो पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार निरीक्षण किया।

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रागिनी अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, बायोवेस्ट मैनेजमेंट, निशुल्क जांच, निशुल्क दवा वितरण, उपकरणों की उपलब्धता ,मानव संसाधन आदि मानकों पर निरीक्षण किया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ वसीम ने संस्थान पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उप स्वास्थ्य केन्द्र पीपलवास के सीएचओ दुर्गा मीणा और एएनएम हेमलता ने सभी मापदण्डो को बारीकी और विस्तार से रिकार्ड सहित बताया। सभी पूछे गये सवालों का सही-सही जवाब पूरे विश्वास से दिये।

खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी गिर्वा डॉ पृथ्वीराज जीनगर ,जिला क्वालिटी सेल से डॉ राकेश गुप्ता, डॉ शुभम गोयल, गणेश प्रकाश चौधरी एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ, नर्सिंग आफिसर, एएनएम और आशा सहयोगिनी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्तर से प्रमाणीकरण होने पर संस्थान को प्रमाण पत्र के साथ पारितोषिक के रुप में 126000/- रुपये प्रति वर्ष तीन वर्ष तक मिलेंगे। जिसका उपयोग स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं पर खर्च किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News