नेशनल क्वालिटी टीम ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जवास (खेरवाड़ा) का निरीक्षण
राष्ट्रीय स्तर से प्रमाणीकरण होने पर संस्थान को प्रमाण पत्र के साथ पारितोषिक के रुप में 3 लाख रुपये प्रति वर्ष तीन वर्ष तक मिलेंगे
Udaipur Times News, Medical and Health Department Udaipur, उदयपुर 22 सितंबर 2026 - राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम ( NQAS) के तहत जिले के खेरवाड़ा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जवास का राष्ट्रीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। Inspection by Medical Department
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जवास के राज्य स्तर से गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम में प्रमाणित होने पर राज्य सरकार ने भारत सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण हेतु आवेदन किया था जिससे भारत सरकार द्वारा डॉ विवेक मिश्रा और डॉ नवदीप गुप्ता निरीक्षण करने के लिए चिकित्सा संस्थान पर आये।
दिनांक 21 और 22 सितंबर को दो दिनों तक टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जवास के चार विभागों के मापदण्डो पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार निरीक्षण किया। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रागिनी अग्रवाल ने बताया कि टीम द्वारा अस्पताल की साफ-सफाई, बायोवेस्ट मैनेजमेंट, निशुल्क जांच, निशुल्क दवा वितरण, उपकरणों की उपलब्धता ,मानव संसाधन आदि मानकों पर निरीक्षण किया गया। Udaipur News
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जवास के चिकित्सा प्रभारी डॉ अजय देव मीणा और डॉ हिमांशी ताबियार एवं उनके स्टाफ ने सभी मापदण्डो को बारीकी और विस्तार से रिकार्ड सहित समझाया।
खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी खेरवाड़ा डॉ अरुण मीणा, बीपीओ दीपक मीणा सहयोग के लिए उपस्थित रहे। टीम के साथ जिला स्तर से सहयोग के लिए जिला क्वालिटी सदस्य डॉ पीयूष व्यास, गणेश चौधरी, सुनील शर्मा एवं ब्लाक स्तर से प्रवीण लबाना, राहुल मीणा और ब्लाक टीम ने अच्छी तैयारी करवाने में सहयोग किया। Medical & Health Department
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जवास के नर्सिंग अधिकारी, लेब टेक्नीशियन, एलएचवी,ए एन एम और आशा सहयोगिनीयो ने निरीक्षण के दौरान पूरा साथ दिया।
राष्ट्रीय स्तर से प्रमाणीकरण होने पर संस्थान को प्रमाण पत्र के साथ पारितोषिक के रुप में 3 लाख रुपये प्रति वर्ष तीन वर्ष तक मिलेंगे।जिसका उपयोग स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं पर खर्च किया जायेगा।