राष्ट्रीय दल ने किया शहरी स्वास्थ्य केंद्र चित्रकूट नगर का निरीक्षण

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम 

 | 
medical team

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चित्रकूट नगर का राष्ट्रीय निरीक्षक दल ने निरीक्षण किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकर एच बामनिया ने बताया कि पिछले वर्ष चित्रकूट नगर राज्य स्तर से गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम में प्रमाणित होने पर राज्य सरकार ने भारत सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण हेतु आवेदन किया था जिससे भारत सरकार द्वारा भोपाल से डॉ विवेक मिश्रा और सूरत से पीयूष टेलर निरीक्षण करने पहुंचे। 24 और 25 जून दो दिनों तक टीम ने सभी मापदंडों पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार सभी 12 विभागों का निरीक्षण किया गया।

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रागिनी अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल की साफ-सफाई, बायो वेस्ट मैनेजमेंट, निशुल्क जांच, निशुल्क दवा वितरण, उपकरणों की उपलब्धता मानव संसाधन आदि मानकों पर खरा पाया।

टीम को संस्था प्रभारी डॉ विजय पुरोहित और डॉ राकेश गुप्ता ने सभी मानदंडों को बारीकी और विस्तार से रिकॉर्ड सहित समझाया। टीम के साथ जिला स्तर से सहयोग के लिए यूपीएम वैभव सरोहा, डॉ शुभम गोयल, डॉ पीयूष व्यास, गणेश प्रकाश, सुनील शर्मा उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्तर से प्रमाणीकरण होने पर संस्थान को प्रमाण पत्र के साथ पारितोषिक के रुप में 2 लाखरुपये प्रति वर्ष तीन वर्ष तक मिलेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News