राष्ट्रीय टीम ने किया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माछला मगरा का निरीक्षण

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम ( NQAS) के तहत जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माछला मगरा का राष्ट्रीय निरीक्षक टीम ने निरीक्षण किया।

 | 
Health Department News

 

Udaipur Times News, Udaipur News Udaipur News , उदयपुर 19 सितंबर 2026 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि राज्य स्तर से गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम में प्रमाणित होने पर राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण हेतु आवेदन किया था जिससे भारत सरकार द्वारा निरीक्षण करने हेतु डॉ अजय कुमार और डॉ प्रवेश यादव शहरी स्वास्थ्य केंद्र माछला मगरा का निरीक्षण करने पहुंचे। Udaipur News

दिनांक 18 और 19 सितंबर दो दिनों तक टीम ने चेक लिस्ट के अनुसार सभी मापदण्डो पर 12 विभाराष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम ( NQAS) के तहत जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माछला मगरा का राष्ट्रीय निरीक्षक टीम ने निरीक्षण किया।

 गों का निरीक्षण किया गया। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रागिनी अग्रवाल ने बताया कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माछला मगरा पहले भी एनक्यूएएस सर्टिफाइड है।

तीन साल पूरे होने पर पुनः सर्टिफिकेशन के लिए आवेदन किया गया है।

टीम ने अस्पताल की साफ-सफाई, बायोवेस्ट मैनेजमेंट, निशुल्क जांच, निशुल्क दवा वितरण, उपकरणों की उपलब्धता मानव संसाधन आदि मानकों परखा। टीम को शहरी स्वास्थ्य केंद्र माछला मगरा के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ प्रेरणा भार्गव ने सभी मापदण्ड को बारीकी और विस्तार से रिकार्ड सहित समझाया।

सभी स्टाफ सदस्यों ने पूछे गये सवालों का सही-सही जवाब पूरे विश्वास से दिया। Udaipur News Udaipur News 

सभी ने चेक लिस्ट के अनुसार रिकॉर्ड उपलब्ध करवायें। टीम के साथ जिला स्तर से सहयोग के लिए यूपीएम वैभव सरोहा, डॉ पीयूष व्यास, गणेश चौधरी, सुनील शर्मा उपस्थित रहे। शहरी ब्लाक टीम से भूपेश रावल और आशीष प्रजापत उपस्थित थे।

राष्ट्रीय स्तर से प्रमाणीकरण होने पर संस्थान को प्रमाण पत्र के साथ पारितोषिक के रुप में 2लाखरुपये प्रति वर्ष तीन वर्ष तक मिलेंगे।​​​​​​

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News