राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल 9 जुलाई को

पंजाब नेशनल बैंक की टॉउन हाल शाखा के बाहर एकत्रित हो कर प्रदर्शन व सभा करेगें

 | 
Bank Strike

उदयपुर 8 जुलाई 2025। आल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन, आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ब बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन के आव्हान पर  अपनी मांगों को लेकर तथा केंद्रीय श्रमिक संगठजनों की मांगों के समर्थन में और केंद्र सरकार की जन एवं श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में 9 जुलाई को बैंककर्मी भी हड़ताल पर रहेंगे।

हड़ताल के दिन बैंककर्मी प्रातः 10.30 बजे पंजाब नेशनल बैंक की टॉउन हाल शाखा के बाहर एकत्रित हो कर प्रदर्शन व सभा करेगें।

बैंक कर्मचारी बैंको के निजीकरण के विरोध में, पर्याप्त मात्रा में कर्मचारियों की भर्ती, आउटसोर्सिंग पर पाबंदी लगाने, ग्राहकों के लिए बैंकों में सेवा शुल्क कम करने, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने तथा पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने, कॉरपोरेट ऋणों की तत्काल वसूली करने आदि मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल होंगे।