MLSU में बढेंगी NCC की सीटें | Navy Army Airforce में अब कुल 300 सीटें

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय  में नेवी की 100 आर्मी की 54 और एयर की 100 सीटें MLSU में बढ़ेंगी एन.सी.सी की 300 सीटें

 | 

100-100  सीटें बढ़ने से विद्यार्थियों को होगा फायदा

उदयपुर '1 राज एन.सी.सी बटालियन' के नेवल कमांडर पूरणमल तथा एयर विंग के कैप्टन रामचंद्र ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह से मुलाकात की तथा विवि में एन.सी.सी की 300 सीटें बढ़ाने पर सहमति दी।

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय  में नेवी की 100 आर्मी की 54 और एयर की 100 सीटें है। अब इनमें 100-100 सीटें और बढ़ जाने से विद्यार्थियों को फायदा होगा। कुलपति प्रो सिंह ने कहा कि अगर आवश्यकता होगी तो कुछ सीटें सेल्फ़ फाइनेंस के साथ भी बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।

दोनों अधिकारियों में कुलपति को वारशिप मॉडल भेंट किया। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पूरणमल यादव चीफ प्रॉक्टर डॉ. बी.एल. वर्मा तथा योग केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ.दीपेंद्र सिंह चौहान उपस्थित थे।

विज्ञान महाविद्यालय के पालिमर साइन्स के 7 विद्यार्थियों का बीकेटी टायर्स में प्लेसमेंट

उदयपुर के मोहनलाल सुखड़िया विश्वविद्यालय  के  के पॉलिमर साइन्स विभाग के 7 विद्यार्थियों का बीकेटी टायर्स मे प्लेसमेंट हुआ है। कोविड की इस परिस्थिति मे ऑनलाइन माध्यम द्वरा अंतिम वर्ष पूर्ण कर परिणाम घोषित से पूर्व ही प्लेसमेंट  होने पर  कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने विभाग को बधाई दी है  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News