नीमच माता रोप-वे का शुभारंभ: उदयपुर को एक और सौगात

 | 
Rope Way Nimaj Mata

विश्व पटल पर पर्यटन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली लेकसिटी को आज एक और अनूठी सौगात मिली है।

उदयपुर ,22.1.24- झीलों की नगरी उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर जिला प्रशासन तथा उदयपुर विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में नीमच माता पहाड़ी तक स्थापित रोप-वे का असम के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। यह प्राकृतिक सौंदर्य, झील दर्शन और देव दर्शन का अनूठा संगम बनेगा। इस दौरान कटारिया रोप-वे में बैठे और नीमच माता मंदिर पहुंचे जहां नीमच माता का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि उदयपुर के लिए एक बड़ी सौगात है इससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा साथ ही धर्म संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा और पहाड़ पर विराजित मां नीमच माता के दर्शन का भी रोप वे से लोगों को लाभ मिल पाएगा। इस दौरान संभागीय आयुक्त व युडीए अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट,जिला कलक्टर अरविन्द   नगर निगम महापौर गोविन्दसिंह टांक, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, उपमहापौर पारस सिंघवी भी बतौर अतिथि मौजूद रहे।

Ropeway Udaipur

फतहसागर झील उदयपुर का एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहाँ वर्ष पर्यन्त देशी-विदेशी पर्यटकों का आवागमन रहता है। नीमच माता मंदिर उदयपुर शहर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों में से एक है।

फतहसागर झील परिधीय क्षेत्र में पहाड़ी पर स्थित नीमच माता मंदिर शहरी आमजन के अतिरिक्त पर्यटकों की आस्था का स्थल है। विशेषकर नवरात्रि के पर्व पर मन्दिर स्थल पर श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रहती है।  

यह मन्दिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित होने से शारिरीक रूप से सक्षम श्रद्धालु मन्दिर के दर्शन कर पाते है जबकि वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन दर्शन से वंचित रह जाते है। इस रोप-वे संचालन से सबसे बड़ा फायदा बुजुर्गों, दिव्यांगजन एवं शारिरिक रूप से अक्षम लोगों को होगा तथा सुगमता से दर्शन कर पाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News