उदयपुर के साहित्यकार नीरज सरस जैन का भोपाल में हुआ सम्मान

सरस पूर्व में भी लघुकथा क्षेत्र में कई बार सम्मानित किये जा चुके हैं

 | 
ff

उदयपुर, 22 जून । उदयपुर के प्रसिद्ध लघुकथाकार नीरज सरस जैन को भोपाल में आयोजित लघुकथा पर्व में लघुकथा लेखन व आलोचना द्वारा लघुकथा विधा को समृद्ध करने के लिये उनके महती योगदान हेतु सम्मानित किया गया। लघुकथा शोध केन्द्र समिती भोपाल, रविन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और वनमाली सृजनपीठ के तत्वाधान में आयोजित यह सम्मान समारोह दुश्मन्त स्मारक संग्रहालय में आयोजित किया गया।

सरस पूर्व में भी लघुकथा क्षेत्र में कई बार सम्मानित किये जा चुके हैं। वे स्टोरी मिरर द्वारा ऑथर ऑफ़ द इयर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं। समारोह में डॉ. अशोक भाटिया, कपिल शास्त्री, गोकुल सोनी सहित सम्पूर्ण देश के प्रख्यात लघुकथाकार व आलोचक उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News