NEET विरोध: यूथ कांग्रेस ने रेलवे स्टेशन के बाहर धरना दिया

प्रदेशव्यापी रेल रोको आंदोलन एक आह्वान किया था यूथ कांग्रेस ने

 | 
NEET

उदयपुर 4 जुलाई 2024 । NEET परीक्षा को लेकर देश भर में हो रहे बवाल के बीच यूथ कांग्रेस की ओर से गुरूवार को प्रदेश व्यापी रेल रोकने के आंदोलन के तहत उदयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता रेल रोकने पहुंचे लेकिन वहां पर पुलिस का भारी जाप्ते ने यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को स्टेशन के बाहर ही रोक दिया। 

स्टेशन में अंदर दाखिल होने को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कहा सुनी हुई। काफी देर तक पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में उलझते नजर आए। लेकिन पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्टेशन में दाखिल नहीं होने दिया। 

आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेशन के बाहर ही धरना दे दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर NEET परीक्षा दोबारा करने की मांग और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। 

पुलिस को भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खासी मशक्कत करवाई। पहले से घोषित रेल रोको आंदोलन के मध्य नजर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे।  जिला पुलिस भी बड़ी संख्या में स्टेशन पर तैनात रही।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News