NEET UG 2026 paper leak: NSUI ने NTA कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
नई दिल्ली 16 मई 2026। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी NEET UG 2026 का पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
इसी घटना के विरोध में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने दिल्ली स्थित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ताले और जंजीर लेकर एजेंसी को बंद करने का प्रतीकात्मक संदेश दिया तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच कई प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई, जिसके बाद कुछ छात्रों को हिरासत में लिया गया। छात्रों ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाए।
NTA को बंद करने की उठाई मांग
प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने NTA पर लगातार पेपर लीक रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। कई प्रदर्शनकारियों ने एजेंसी को नेशनल करप्शन एजेंसी बताते हुए इसे तुरंत बंद करने की मांग की।
Source: Media Reports
